Breaking
21 Apr 2026, Tue

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु के जंगल में भटकने की सूचना पर SDRF द्वारा किया गया महिला का सकुशल रेस्क्यू…..

ऋषिकेश/केदारनाथ:(ज़ीशान मलिक)SDRF पोस्ट लिनचोली पर नियुक्त उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को DCR रुद्रप्रयाग के माध्यम से समय 09:25 बजे सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर एक महिला लिनचोली के पास फंसी हुई है। सूचना पाकर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार, वीरा पवार, उम्र 53 वर्ष, निवासी बांद्रा, मुम्बई, जो केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई हुई थीं। बड़ी लिनचोली से आगे घोड़ों की आवा-जाही और धक्कों के भय से शॉर्टकट मार्ग से जंगल की ओर चली गईं।

भ्रमवश वे मुख्य मार्ग से लगभग 1 किलोमीटर दूर जंगल में चली गईं, जहां अत्यधिक थकावट के कारण वे चलने में असमर्थ हो गईं।

SDRF टीम द्वारा जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर उक्त महिला को तलाशा गया, और आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए सकुशल मुख्य पैदल मार्ग तक लाया गया जिसके उपरांत SDRF टीम का आभार व्यक्त करते हुए महिला कुशलतापूर्वक पुनः केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. SI जितेंद्र सिंह
2. कांस्टेबल राजीव बिष्ट
3. का0 नागेंद्र सिंह
4. पैरा मेडिक्स विजय सिंह

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *