Breaking
6 Jun 2026, Sat

श्री बदरीनाथ धाम की आरती सीडी का यू ट्यूब पर हुआ विमोचन

 

देहरादून/बद्रीनाथ:(मनन ढींगरा)बदरीनाथ दिया के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने बदरीनाथ की आरती की सीडी का यूट्यूब पर विमोचन किया।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में श्री बदरीनाथ धाम की आरती भजन से जुड़े लोक कलाकारों को बधाई दी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम की आरती पांडुलिपि रूप में धन सिंह बर्त्वाल ने लिखी है।लोक गायिका अर्चना सती ने आरती पाठ को स्वर दिया है आरती में बदरीनाथ धाम के वेदपाठी आचार्य रविन्द्र भट्ट के मंत्रोचारण किया है अनूप नेगी ने संगीतमय किया है।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट मौजूद रहे संजय सती आदि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *