Breaking
29 May 2026, Fri

फ्यूचर कोचिंग सेंटर रहमतपुर के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

फ्यूचर कोचिंग सेंटर रहमतपुर के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

मुनीर अंसारी, आयन और आजम मलिक ने किया टॉप, गांव और संस्थान का नाम किया रोशन

पिरान कलियर (ज़ीशान मलिक): उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विशेष रूप से पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव स्थित फ्यूचर कोचिंग सेंटर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।

 

रहमतपुर गांव के मुनीर अंसारी पुत्र शाहजाद ने हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 408 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और गांव का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया। वहीं, ग्राम बेलड़ा के आयन पुत्र गुलज़ार ने भी 401 अंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया। इन शानदार नतीजों से दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है।

इसी के साथ इंटरमीडिएट के छात्र आजम मलिक पुत्र इनाम ने 12वीं की परीक्षा में 399 अंक प्राप्त किए, जिससे रहमतपुर गांव एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आजम की सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

फ्यूचर कोचिंग सेंटर रहमतपुर के संस्थापक तौफीक अंसारी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोचिंग सेंटर का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर रहा है, जो पूरे टीम और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

स्थानीय लोग, अभिभावक और शिक्षक भी इन होनहार छात्रों की सफलता से बेहद खुश हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में यह संस्थान और भी कई नए मुकाम हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *