पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) रहमतपुर गांव मे आजम मलिक ने किया 12 वी क्लास मे रहमतपुर गांव मे टॉप,सोशल मीडिया से दूरी बनाकर मुकाम किया हासिल.किया अपने माता पिता का नाम रौशन परिजनों मे खुशी की लहर। 10 वी मे भी किया था अपने पुरे गांव मे टॉप।
पिता की बाइक रिपेयरिंग शॉप- आपको बता दे कि आजम क़े पिता करते है बाइक रिप्यारिंग का काम माता है गृहणी, आजम अपने माता-पिता और अपने भाई बहन क़े साथ रहते है रहमतपुर गांव मे।
आजम मलिक के स्कूल और गांव मे टॉप आने के बाद स्कूल के साथ-साथ परिवार में खुशी का माहौल है. आजम मलिक के स्कूल और घर में बधाई देने वालों का तांता लगातार जारी है।
आजम मलिक ने भगवा सनातन टाइम्स क़े संवाददाता ज़ीशान मलिक से बात करते हुए कहा कि 12 वी में मैंने अपने पुरे गांव मे प्रथम स्थान हासिल किया है,मै काफी खुश हूँ। मै सबसे पहले तो अपने टीचरों का शुक्र अदा करूँगा उन्होंने मुझे मेहनत करनी सिखाई और मुश्किलो से लड़ना सिखाया।
मै इसका श्रेय अपने माता- पिता एवं अपने टीचरों क़ो देता हूँ। आज इन कि बदौलत मैंने इस प्रथम स्थान क़ो हासिल किया,इस प्रथम स्थान हासिल करने के लिए मुझे पढ़ाई को काफी समय देना पड़ा. साथ ही ये भी बताया कि वह पिछले कई सालों से सोशल मीडिया से दूर थे,और किताब के अलावा केवल यूट्यूब पर पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है।आगे आजम मलिक ने बताया है कि मै सिविल सर्विसेज करना चाहता हूँ।

