Breaking
26 Nov 2026, Thu

हरिद्वार में बच्चों को नशे से बचाने के लिए चला NALSA DAWN जागरूकता अभियान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए NALSA DAWN योजना के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर के दिशानिर्देश पर पैनल अधिवक्ताओं और पराविधिक स्वयंसेवकों (PLVs) ने इस अभियान का आयोजन किया। यह अभियान 12 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों और विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों पर केंद्रित रहा।

अभियान के दौरान बच्चों की काउंसलिंग की गई। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों को भी मार्गदर्शन दिया गया कि बच्चों में नशे के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचाना जाए और समय पर मदद कैसे ली जाए।जरूरतमंद बच्चों की गोपनीय पहचान कर उनके उपचार, पुनर्वास और विधिक सहायता सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कलंक को दूर करना है, ताकि बच्चे और उनके परिवार बिना किसी भय के खुलकर मदद ले सकें।

इस दौरान लोगों को NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। इस नंबर पर कॉल करके नशे से प्रभावित बच्चों के लिए निःशुल्क काउंसलिंग और विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *