
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को पूजन-अर्चना कर कार्य की शुरुआत कराई।केएफडब्ल्यू पोषित इस परियोजना के तहत क्षेत्र में लगभग 35 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे नगर निगम हरिद्वार के वार्ड संख्या 59 और वार्ड संख्या 60 की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।

परियोजना से ट्रांसपोर्ट नगर, सीतापुर, जानकी विहार, रवि विहार, हरिलोक फेस-2, नया गांव, नाहर सिंह एन्क्लेव, ब्रह्म सिंह एन्क्लेव, ब्रज सिंह-भूप सिंह एन्क्लेव, जगदीश कॉलोनी, योरावर एन्क्लेव, गणेश विहार फेस-1 व फेस-2, राजलोक विहार तथा राधा एन्क्लेव सहित अनेक कॉलोनियां लाभान्वित होंगी।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 से ही इस योजना के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। वर्ष 2015 में योजना की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद परियोजना को गति मिली।
उन्होंने बताया कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परियोजना के लिए जर्मनी भी गया था। केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से केएफडब्ल्यू पोषित परियोजना के पैकेज-3 के तहत यह कार्य स्वीकृत हुआ है।विधायक ने कहा कि रानीपुर क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। 35 किमी लंबी सीवर लाइन से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को लंबे समय से अपेक्षित सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में पार्षद विनीत चौहान, संदीप शर्मा, देवेश वर्मा, धीरेंद्र प्रधान, लैविश चौहान, नीति शर्मा, पवन चौहान, राजीव चौहान, अजय सोलंकी, अधिशासी अभियंता मीनाक्षी, विजय शुक्ला, गोपाल शर्मा, आकाश चौधरी, रतीभान चौहान, उदयवीर सिंह, महेश कुमार, मनोज कुमार, बृजभूषण, नंदन शर्मा, राज शर्मा, मोनू चौहान, सुरेंद्र चौहान, जे.के. तोमर, कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

