Breaking
26 Nov 2026, Thu

मातृशक्ति का सम्मान ही सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

चमोली:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा एवं पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है। पहाड़ की महिलाएं परिवार के पालन-पोषण के साथ कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बैणी-भुली योजना से प्रदेश की 5 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। योजना की पहली किस्त दिसंबर माह में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना में बेटी के जन्म पर 11 हजार और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण, मधुमक्खी पालन, प्राकृतिक खेती, खेल और लखपति दीदी के रूप में काम करने वाली महिलाओं को सम्मान मिला।मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली को कुल 149.77 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 133.59 करोड़ की 16 योजनाओं का शिलान्यास और 16.18 करोड़ की 14 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हेलंग-डूंगरी बरोसी, गोपेश्वर-पोखरी और त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्ग के निर्माण एवं सुधारीकरण की घोषणा भी की।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *