Breaking
26 Nov 2026, Thu

कैप्टन अभिजीत अडसूल की माता स्वर्गीय मंगला देवी की पुण्यतिथि पर शिव सेना ने की गौ सेवा

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल की पूज्य माता स्वर्गीय मंगला देवी अडसूल की पुण्यतिथि उत्तराखंड में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाई गई।यह कार्यक्रम उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी के आदेश और मार्गदर्शन में प्रदेश भर में आयोजित किया गया। इस दौरान शिव सैनिकों ने दर्जनों गौ माता को हरा चारा, गुड़ और भोजन करवाकर पूज्य माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा कि स्वर्गीय मंगला देवी अडसूल एक ममतामयी और संस्कारवान माता थीं, जिन्होंने कैप्टन अभिजीत अडसूल जैसे राष्ट्रवादी और कर्मठ नेता को देश और शिव सेना को दिया। उनकी पुण्यतिथि पर गौ सेवा से बढ़कर कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। आज हमने उनकी आत्मा की शांति के लिए गौ सेवा की है। शिव सेना उत्तराखंड परिवार पूज्य माता जी को शत-शत नमन करता है।प्रदेश प्रचारक शिवम ने कहा कि माता का स्थान इस सृष्टि में सबसे ऊंचा होता है। स्वर्गीय मंगला देवी के आदर्शों और संस्कारों की झलक आज भी कैप्टन अभिजीत अडसूल के नेतृत्व में दिखती है। प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी के नेतृत्व में उत्तराखंड के सभी जिलों में शिव सैनिकों ने गौ माता की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें।फाइल फोटो।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव गुप्ता, ननकू कुमार, गोलू कुमार, अर्जुन कुमार, संचित शुक्ला, कुमरपाल, संजय कुमार, आकाश कुमार, अरविंद पाल, अतोष कुमार, बलवीर एवं सैकड़ों शिव सैनिक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *