
रूड़की:(जीशान मलिक) उच्च अधिकारियों के आदेश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में बड़ी चेकिंग एवं सत्यापन कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कोतवाली रुड़की क्षेत्र में 25 ज्वेलर्स की दुकानों और 15 बैंक एटीएम की चेकिंग की।चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने ज्वेलर्स की दुकानों, मॉल, बैंक, एटीएम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं सत्यापन किया।

चेकिंग में पाया गया कि कई ज्वेलर्स की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस ने ऐसे दुकानदारों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।वहीं बैंक एटीएम की चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर बैंकों द्वारा एटीएम पर गार्ड नियुक्त नहीं किए गए थे। पुलिस ने बैंक प्रबंधकों से एटीएम पर गार्ड नियुक्त करने का आग्रह किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

