Breaking
26 Nov 2026, Thu

जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों पर ऑनलाइन बैठक, 16 नवंबर से चलेगा स्व-गणना अभियान

चम्पावत:(जीशान मलिक) जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह एवं अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई।बैठक में 16 से 30 नवंबर 2026 तक जनपद में स्व-गणना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों को पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को स्व-गणना पोर्टल के उपयोग और उसकी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दें, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना का तरीका समझा सकें और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकें।अभियान की शुरुआत स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से की जाएगी। जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों, ग्राम प्रधानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उच्च शिक्षण संस्थानों तथा विकासखंड, तहसील और न्याय पंचायत मुख्यालयों में भी जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी।

सूचना एवं लोक संपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी, विद्यालयी शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और शहरी विकास विभाग आपसी समन्वय से अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित अवधि में पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपनी स्व-गणना पूरी करने के निर्देश दिए गए।बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, फील्ड ट्रेनर, मास्टर ट्रेनर, जिला जनगणना समन्वयक आवेश धीमान, तकनीकी सहायक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जनगणना प्रभारी एवं नेटवर्क इंजीनियर दिग्विजय पांगती शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *