Breaking
29 May 2026, Fri

नदी में डूबे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

नदी में डूबे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

 

 

नैनीताल,भगवा सनातन टाइम्स

12 अप्रैल 2025 — जनपद नैनीताल के खैरना क्षेत्र में कोसी नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ (उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है।

घटना की सूचना देर शाम को स्थानीय व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ को दी गई, जिसमें बताया गया कि नावली नामक स्थान पर एक व्यक्ति नदी में डूब गया है और तुरंत रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम को पता चला कि नेपाली मूल का व्यक्ति, जिसकी पहचान करण औली (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, नावली जनता पुल के पास कोसी नदी में नहाते समय डूब गया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्परता से खोजबीन करते हुए शव को नदी से बरामद कर लिया गया। बाद में शव को स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक को सुपुर्द कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

स्थानीय प्रशासन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नागरिकों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *