Breaking
4 Nov 2026, Wed

केदारताल में फंसे ट्रेकर्स की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से लाए गए 3 शव

उत्तरकाशी:(जीशान मलिक) केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच SDRF, NIM, वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें दुर्गम इलाके में सर्चिंग कर रही हैं।बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स और 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे दल तय समय पर वापस नहीं लौट सका।

सूचना मिलने पर प्रशासन ने SDRF, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, वन विभाग और एजेंसी की टीमों को मौके पर भेजा। SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सर्च अभियान चला रही हैं।सर्चिंग के दौरान मिले 03 शवों (02 पुरुष और 01 महिला) को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए केदारताल क्षेत्र में संयुक्त टीमें लगातार जुटी हुई हैं।प्रतिकूल मौसम और अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ अभियान में लगी हुई हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *