हरिद्वार:(जीशान मलिक) एमएसएमई उद्यमियों और सरकार के बीच सीधे संवाद के लिए 3 नवंबर (मंगलवार) को भगवानपुर में उद्योग-सरकार समन्वय समारोह आयोजित किया जाएगा।जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि भगवानपुर, रुड़की स्थित होटल होमटेल में शाम 5:30 बजे आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता ग्राम्य विकास एवं MSME मंत्री भरत सिंह चौधरी करेंगे। समारोह में सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों और उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा होगी।उन्होंने जिले के सभी औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की है।
भगवानपुर में कल होगा MSME उद्योग-सरकार समन्वय समारोह, कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी करेंगे अध्यक्षता


