Breaking
27 Oct 2026, Tue

हरिद्वार में कुंभ की तैयारी तेज, चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार:(जीशान मलिक) आगामी कुंभ मेले के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान तेज कर दिया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन को सुचारु बनाना और कुंभ के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर करना है।सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क या राष्ट्रीय राजमार्ग पर फड़, ठेली या अन्य सामान रखा गया तो सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *