
देहरादून:(चीफ एडिटर) एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चल रहे सत्यापन अभियान के तहत थाना बसंत विहार पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया।पुलिस ने ऋषि विहार, हरबंसवाला और भट्टा कॉलोनी क्षेत्र में 176 से अधिक किराएदारों और बाहरी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने 17 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं 81 पुलिस एक्ट के तहत 6 व्यक्तियों का चालान कर 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को दोबारा अपराध में लिप्त मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

