Breaking
13 Oct 2026, Tue

राहुल गांधी की टिप्पणी उत्तराखंड के स्वाभिमान का अपमान : भाजपा

रुड़की:(जीशान मलिक) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है।रुड़की में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा सेवा में समर्पित किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर सभी दलों को देशहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पदों पर रहे व्यक्तियों के लिए मर्यादित भाषा का प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वर्ष 2017 में तत्कालीन सेना प्रमुख रहे स्व. जनरल बिपिन रावत को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद हुआ था।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है और अजीत डोभाल व स्व. जनरल बिपिन रावत जैसे व्यक्तित्व प्रदेश के गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस से इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।भाजपा नेताओं ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए।

प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, अंकित गौतम, अमित प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *