Breaking
13 Oct 2026, Tue

पिरान कलियर में तीन दिवसीय नूरानी उर्स सकुशल सम्पन्न

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) सरकार सय्यद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना तीन दिवसीय नूरानी उर्स मुबारक सेमिनार के साथ अकीदत और एहतराम के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।तीन दिवसीय आयोजन के दौरान सेमिनार, मिलाद शरीफ, महफिले कव्वाली और लंगरे आम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर अपनी अकीदत पेश की।

आयोजन की सरपरस्ती सज्जादा नशीन सय्यद मखदूम अली मियां एवं सय्यद काब अली मियां ने की। अल मखदूम साबरी साजिदी फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी इशाक मियां साबरी और शाहिद साबरी अर्शी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग किया।

आयोजन समिति के अनुसार सभी कार्यक्रम आपसी तालमेल और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए।इस अवसर पर सय्यद असलम मियां वामिकी बरेली शरीफ, नईमुद्दीन सकलेनी मुरादाबाद, मुफ्ती फहीम अहमद बदायूं, सय्यद सलीम मियां बिलासपुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में मुल्क में अमनो-अमान और सलामती के लिए दुआ की गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *