
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल हरिद्वार में एटक यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन कार्यालय लुम्बा-नागर मेमोरियल भवन में आयोजित की गई।इस आयोजित बैठक में श्रमिक एकता को मजबूत करने, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई कर्मचारियों ने एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


यूनियन नेतृत्व ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी श्रमिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और सामूहिक संघर्ष की भावना होती है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में न्यायसंगत वेतन, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर संगठित प्रयास जरूरी है।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से नरेश सिंह, नरेश नेगी (उपाध्यक्ष, सामुदायिक कार्यकारिणी), सचिन राठी, नरेश सैनी, बालेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, रणबीर सिंह, श्याम कुमार, संजीत यादव सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

बैठक में भेल एटक अध्यक्ष नईम खान, एटक सीएफएफपी महामंत्री परमाल सिंह, एटक हीप महामंत्री संदीप चौधरी, संरक्षक मनमोहन कुमार, वरिष्ठ नेता अजित सिंह, संतोष तिवारी, अमृत रंजन सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। बैठक का समापन इंकलाब जिंदाबाद और मजदूर एकता जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ।

