Breaking
12 Oct 2026, Mon

हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, 13 बड़े फैसलों पर लगी मुहर

हरिद्वार:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार के मेला नियंत्रण सभागार में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के विकास, निवेश और युवा हितों से जुड़े 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

“बैठक के मुख्य फैसले”

1. केंद्र सरकार का आभार:राज्य के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार जताया गया।

2. ऋषिकुल में बनेगा बड़ा शोध संस्थान: हरिद्वार के ऋषिकुल स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास के लिए सोसायटी गठन को मंजूरी। यहां योग, आयुर्वेद, ज्योतिष और हिंदू दर्शन पर शोध केंद्र बनेंगे।

3. संपत्ति बेचने से 92% पैसा विभाग को मिलेगा: निवेश अधिनियम में संशोधन – सरकारी संपत्तियों के मुद्रीकरण से होने वाली आय का 92% हिस्सा संबंधित विभाग को मिलेगा।

4. कारोबार करना होगा आसान: जन विश्वास विधेयक 2026 को विधानसभा में लाया जाएगा, छोटे-मोटे कानून के उल्लंघन पर जेल की जगह जुर्माना लगेगा।

5. बाढ़ वाले इलाकों के लिए नए नियम: बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली 2026 को मंजूरी, नदियों के किनारे निर्माण पर सख्ती होगी।

6. विधानसभा सत्र को मंजूरी: पांचवी विधानसभा के तीसरे सत्र को आहूत करने पर मुहर, तिथि तय करने के लिए सीएम अधिकृत।

7. नया फायर सेफ्टी कानून:बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए नया अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक लाया जाएगा।

8. अग्निवीरों के लिए बड़ा तोहफा: समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण और लिखित व शारीरिक परीक्षा में छूट वाली नई नियमावली को मंजूरी।

9.अन्य फैसले: संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकार महानिदेशक को दिए गए, स्वजल मिशन के 215 पदों को एक साल का विस्तार, हरिद्वार के सिसौना में किफायती आवास योजना के लिए पहुंच मार्ग में छूट, उधमसिंह नगर में भू-उपयोग की खसरा त्रुटि सुधारी गई और साहसी बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार योजना शुरू करने को मंजूरी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *