Breaking
12 Oct 2026, Mon

हरकी पैड़ी पर सीएम धामी ने की गंगा पूजन, पीएम मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर की दीर्घायु की कामना

हरिद्वार:(जीशान मलिक) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना एवं आरती की।मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 25 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी की है।मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ विधि-विधान से गंगा पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठक आयोजित कर शासन को जनता के और निकट ले जाने की पहल की जा रही है। इससे पूर्व 4 अक्टूबर को चंपावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी।धर्मनगरी हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन इसी क्रम में किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ा जा सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *