
हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तीर्थपाल रवि के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जैसा दूरदर्शी नेता दशकों में पैदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अकेले अपने दम पर बामसेफ और DS-4 जैसे सामाजिक संगठन खड़े किए और दलित, शोषित, पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत किया।


उन्होंने कहा कि कांशीराम ने दबे-कुचले समाज में राजनीतिक चेतना जगाई और “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा दिया, जो इतना लोकप्रिय हुआ कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चार बार सरकार बनी। उनका पूरा जीवन संघर्ष और बलिदान से भरा रहा है।इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे महान जननायक को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

कार्यक्रम में श्याम सुंदर प्रधान, मनोज कुमार धनकर, रकित वालिया, बीपीएस तेजियान, कदम सिंह बालियान, प्रियव्रत ब्लॉक प्रमुख, अक्षय नागपाल, दीवान चंद, बिजेंद्र कुमार, डॉ. अनूप कुमार, नितिनेश्वर, विकास रोतला, रविंद्र राठौर, किशोर लंबा, अजय दास महाराज, डॉ. संदीप कुमार, हरपाल मौर्य, पवन धनकर, प्रवीण धनकर, भंवर सिंह, रामराज, संदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

