Breaking
8 Oct 2026, Thu

देहरादून जू में वन्यजीव सप्ताह का समापन, राफेल सेंटर के बच्चों ने बनाये पोस्टर

देहरादून:(जीशान मलिक) वन्यजीव सप्ताह के समापन अवसर पर देहरादून जू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राफेल सेंटर के बच्चों ने जू का भ्रमण कर वन्यजीवों को करीब से देखा और उनसे प्रेरित होकर पोस्टर बनाए।

बच्चों को वन्यजीव संरक्षण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही जू के सभी कर्मचारियों को नई वर्दी का वितरण भी किया गया।पुरस्कार एवं वर्दी का वितरण निदेशक, देहरादून जू, वैभव कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राफेल सेंटर के बच्चों एवं उनके शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ के साथ जू के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह के साथ वन्यजीव सप्ताह का सफल एवं सकारात्मक रूप से समापन किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *