
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया।समारोह में रंजन कुमार ने कहा कि डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है। कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करना अब सरल हो गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार इकाई को हिंदी प्रचार-प्रसार के लिए लगातार सम्मान मिल रहा है, जो सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।


अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन पार्थ सारथी गौड़ा ने राजभाषा गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र दिए गए तथा गृह पत्रिका ‘भेल गंगा’ का विमोचन किया गया। उप प्रबंधक राजभाषा शशि सिंह ने आभार व्यक्त किया।


