
देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शिव सेना उत्तराखंड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिव सेना प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी ने बताया कि शिव सेना मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


उन्होंने बताया कि शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और 200 से अधिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 25 वर्ष का यह काल सेवा और समर्पण का प्रतीक है और रक्तदान सबसे बड़ा दान है।कार्यक्रम में प्रदेश प्रचारक शिवम कुमार, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुनिश चौहान, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अरुण कश्यप, नीरज जोशी, अरुण वर्मा, सुखवीर सिंह, हार्दिक बिष्ट, नीरज गोस्वामी, करण कुमार, नयन कुमार, अमित पाल, कर्ण गोस्वामी, सूरत कोश्यारी, अदिति बिष्ट, भावना आर्या, सुमित्रा बिष्ट, कोमल, संगीता मेहता, सोनिया आर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


