Breaking
5 Oct 2026, Mon

सोहलपुर में नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ग्राम सोहलपुर में नए आपराधिक कानूनों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।अभियान के तहत ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि नए कानून आम जनता की सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने e-FIR, जीरो FIR, महिला एवं बाल सुरक्षा के कड़े प्रावधानों और डिजिटल साक्ष्य की प्रक्रिया के बारे में बताया।कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा अमित नोटियाल, चौकी प्रभारी धनौरी मनव्वर हुसैन सहित पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *