Breaking
5 Oct 2026, Mon

ऑपरेशन स्माइल के तहत कलियर पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा बालक को माता-पिता से मिलाया

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) ऑपरेशन स्माइल के तहत कलियर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28.09.26 को शहाना पत्नी दिलशाद निवासी मुंबई वाला मदरसा थाना पिरान कलियर ने थाने पर लिखित सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र शानू बिना बताए घर से कहीं चला गया है और लौटकर नहीं आया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा दरगाह व आसपास के क्षेत्र में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार किया गया। परिजनों द्वारा दिए गए फोटो से मिलान करते हुए दरगाह क्षेत्र में एक बालक अकेला घूमता हुआ मिला। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को संरक्षण में लेकर कोतवाली पिरान कलियर लाया गया तथा चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत कर पूछताछ की।

इसके बाद बालक के परिजनों को सूचित कर कोतवाली बुलाया गया। परिजनों के आने पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर बालक को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उन्होंने पुलिस टीम का दिल से धन्यवाद किया।

“पुलिस टीम में शामिल रहे”

1. अ0उ0नि0 सूरज सिंह

2. हे0कानि0 रविन्द्र बालियान

3. हे0कानि0 जमशेद अली

4. म0हो0गा0 अमिता

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *