
रुड़की:(जीशान मलिक) गंगनहर कोतवाली पुलिस ने हिंदू संगठन के नेता विशाल चौहान पर फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी साहिब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी पनियाला चंदापुर का ही रहने वाला है।बीती तीन दिन पहले पहले पनियाला चंदापुर में हिंदू संगठन के नेता विशाल पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

