Breaking
5 Oct 2026, Mon

बारिश से जर्जर सड़कों पर प्रशासन सख्त, 48 मार्गों का होगा सर्वे, दो दिन में मांगी फोटो सहित रिपोर्ट

देहरादून:(जीशान मलिक) मानसून में लगातार बारिश से शहर की सड़कों की हालत खराब होने पर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर निगम क्षेत्र की 48 प्रमुख और आंतरिक सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।डीएम के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मार्गवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को अपने आवंटित मार्गों पर जाकर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिन्हित करना होगा और संबंधित कार्यदायी संस्था से मरम्मत सुनिश्चित करानी होगी।

निरीक्षण के लिए देहरादून-मसूरी मार्ग, राजपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, कांवली रोड, सहस्रधारा रोड, चकराता रोड, आईएसबीटी-बल्लीवाला, पटेलनगर, रायपुर, प्रेमनगर और क्लेमेंटटाउन समेत शहर के प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया है।जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी नामित अधिकारी दो दिन के भीतर गड्ढों की सूची फोटो सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। प्रशासन का कहना है कि मानसून के बाद सड़कों का व्यापक आकलन कर उन्हें शीघ्र गड्ढा मुक्त कर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *