Breaking
6 Oct 2026, Tue

जिला योजना की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय करें विभाग : डीएम

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, जिला योजना और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के तहत स्वीकृत सभी विकास कार्यों की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। जिन विभागों की प्रगति धीमी है, वे कार्यों में तेजी लाएं और प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर कार्यों को धरातल पर पूरा किया जाए।डीएम ने सभी विभागों को यूकेगेम्स पोर्टल पर अपनी परिसंपत्तियों का विवरण शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना जरूरी है, इसलिए सभी विभाग निर्धारित प्रारूप में समय पर सूचना उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करें। विकास कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, एडीएम वित्त वैभव गुप्ता, एडीएम प्रशासन जितेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश पंत, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *