Breaking
6 Oct 2026, Tue

हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, कई कंपनियां करेंगी भर्ती

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में 30 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10:30 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुरू होगा।प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेले में सिस्कोल, एपेक्स कंप्यूटर प्रा. लि., ग्रेट बॉन्ड ग्लोबल प्रा. लि., एसको लॉजिस्टिक्स, युवाशक्ति फाउंडेशन, सहयोग प्राइवेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी, करन एचआर, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज और पुखराज हेल्थकेयर सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष और उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, सेवायोजन पंजीकरण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों। मेले में प्रतिभाग के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *