Breaking
6 Oct 2026, Tue

विकास भवन में 20 सूत्रीय कार्यक्रम और विजन 2047 को लेकर समीक्षा बैठक, CDO ने दिए प्रगति सुधारने के निर्देश

हरिद्वार:(जीशान मलिक) विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सबसे पहले 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत माह अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जिन मदों में बी, सी, डी श्रेणी प्राप्त हुई थी, उन पर विभागवार चर्चा हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य रूप से जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में प्रगति में सुधार और श्रेणी सुधारने के सख्त निर्देश दिए।इसके बाद विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के संबंध में कार्य योजना तैयार करने पर बिंदुवार चर्चा की गई। सीडीओ ने अवगत कराया कि अक्टूबर 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2047 तक विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए जनपद स्तरीय कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

उन्होंने सभी विभागों को SWOT के आधार पर लघुकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी, उप वन संरक्षक, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम व जल संस्थान, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी उरेडा और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *