Breaking
5 Oct 2026, Mon

रेड अलर्ट के चलते 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं से यात्रा टालने की अपील

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट और लगातार खराब हो रहे मौसम के चलते चारधाम यात्रा को 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) और मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी पूर्वानुमान के आधार पर 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा स्थगन के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है।प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम सामान्य होने और यात्रा पुनः शुरू करने की आधिकारिक सूचना मिलने तक यात्रा पर प्रस्थान न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *