Breaking
5 Oct 2026, Mon

झबरेड़ा कलां में खूनी रिश्ता: भाई ने बहन और उसके प्रेमी को गोली मारकर की हत्या, गांव में दहशत

रुड़की:(जीशान मलिक) झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक युवक ने अपनी सगी बहन और उसके प्रेमी को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोहरी हत्या की इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:45 बजे ग्राम झबरेड़ी कलां निवासी अमन ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सगी बहन रूपा तथा सूरज पुत्र अशोक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजन व ग्रामीण दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झबरेड़ा ले गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। वहीं रूपा की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया, परंतु रास्ते में ही उसने भी प्राण त्याग दिए।घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया है। आरोपी अमन घटना के बाद से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *