Breaking
24 Sep 2026, Thu

पिरान कलियर में राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम, 6 महिलाओं की गोदभराई

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)गुरुवार को पिरान कलियर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण माह के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी वर्षा शर्मा ने सभासद नाजिम त्यागी, अमजद मलिक और राशिद अली के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सीडीपीओ वर्षा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के इस उत्साह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ आहार, सही पोषण और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चा कुपोषण से मुक्त होगा तो देश का भविष्य भी स्वस्थ होगा।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उपस्थित लाभार्थी महिलाओं को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं – महालक्ष्मी किट योजना, नंदा गौरा योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब रहा जब आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म अदा कराई गई। इस दौरान सभी महिलाओं को पोषण किट देकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई।इस मौके पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाएं और लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *