Breaking
19 Sep 2026, Sat

NSA अजीत डोभाल बोले – IIT रुड़की से निकले युवा ही करेंगे राष्ट्र निर्माण, दीक्षांत में 1277 छात्रों को मिली डिग्री

रुड़की:(जीशान मलिक) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT रुड़की) में शनिवार को दीक्षांत समारोह 2026 के पहले दिन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह में कुल 1277 स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस वर्ष संस्थान कुल 2701 डिग्रियां दे रहा है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केसी ने दीक्षांत संबोधन दिया, जबकि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हरीश साल्वे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में NSA अजीत डोभाल को ऑनोरिस कौसा की मानद उपाधि भी प्रदान की गई।

डिग्री पाने वाले 1277 स्नातकों में 1001 छात्र और 276 छात्राएं शामिल हैं। इस दौरान बी.आर्क, बी.टेक, इंटीग्रेटेड एम.टेक, बीएस-एमएस सहित विभिन्न कोर्स के छात्रों को डिग्री दी गई। संस्थान ने पहली बार अपने 5 वर्षीय ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तहत BS-MS डिग्री भी प्रदान की।डोभाल ने कहा – चुनौतियों से घबराएं नहीं युवा अपने संबोधन में NSA अजीत डोभाल ने कहा कि IIT रुड़की ने शिक्षा और तकनीकी नवाचार से राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने छात्रों से नवोन्मेषी सोच, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।

CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति युवा पीढ़ी के ज्ञान पर निर्भर है और IIT रुड़की ऐसे युवाओं को तैयार कर रहा है। IIT रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने कहा कि 2701 डिग्री का आंकड़ा संस्थान की उत्कृष्टता का प्रतीक है।इनको मिले स्वर्ण पदक समारोह में BS-MS केमिकल साइंसेज के छात्र श्रीवरदन बालाजी को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, नवनीत कुमार को डायरेक्टर गोल्ड मेडल और आशी जैन को डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हरीश साल्वे ने छात्रों को असफलताओं से सीखने की नसीहत दी।उल्लेखनीय है कि QS वर्ल्ड रैंकिंग में IIT रुड़की को वैश्विक स्तर पर 335वां और NIRF 2025 में ओवरऑल 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष संस्थान ने 136 पेटेंट दाखिल किए और 144 पेटेंट स्वीकृत हुए हैं।दीक्षांत समारोह का दूसरा दिन 20 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें 1424 छात्रों को स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री दी जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *