Breaking
15 Sep 2026, Tue

कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वाहन चोरी के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) वाहन चोरी की घटना का कलियर पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में बाइक खराब होने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक, ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना निवासी नफीस पुत्र सादाक ने 13 सितंबर को सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK17L-5423 कलियर स्थित टीन शेड से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 208/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश और चेकिंग अभियान तेज किया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने धनौरी एनआईसी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिक पुत्र शौकत, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल काले-लाल रंग की बजाज सीटी-100, UK17L-5423 है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *