Breaking
22 Apr 2026, Wed

शिवालिक नगर चौक पर सर्वसमाज ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन

शिवालिक नगर चौक पर सर्वसमाज ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन

भगवा सनातन टाइम्स शिवालिक नगर संवाददाता

हरिद्वार:

शिवालिक नगर चौक पर सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा वीर योद्धा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राणा सांगा केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए वीरता और शौर्य के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्वसमाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में सर्वसमाज के कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और एक स्वर में इस बयान की निंदा की। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी दोबारा होती है तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *