Breaking
26 Aug 2026, Wed

बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत: भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर कसावट की बनाई रणनीति

रुड़की:(जीशान मलिक) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बूथ स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। वहीं प्रदेश आईटी संयोजक विशाल बिरला ने पदाधिकारियों को बूथ समिति के संयोजन और डिजिटल व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन की ओर से प्रत्येक मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जानी है। इसके तहत मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक टोली भेजेंगे। टोली में मंडल महामंत्री, मंडल आईटी संयोजक और एक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि यह टोली शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेगी और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। ऐसे में प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय और सशक्त बनाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्रदेश आईटी संयोजक विशाल बिरला ने बूथ समितियों के संयोजन तथा उनकी जानकारी ‘सरल ऐप’ पर अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर की आवश्यक जानकारी समय पर ऐप पर अपडेट करने को कहा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल और अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, संजीव तोमर, जिला मंत्री सतीश सैनी, सचिन झबरेड़ी, नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अंकित गौतम, गीता मलिक, अमित प्रजापति समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *