पिरान कलियर:(जीशान मलिक) उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद बुधवार को पिरान कलियर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश-प्रदेश में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। दरगाह परिसर में साहिबजादा शाह यावर मियां ने देश और प्रदेश में शांति, भाईचारे एवं खुशहाली के लिए दुआ कराई।दरगाह पर जियारत के बाद राव शेर मोहम्मद के पिरान कलियर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राव शेर मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी उनके लिए महज सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और जनता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष एवं समर्पण से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मीर हसन प्रधान, शमशाद चेयरमैन, राव इरशाद, रौनक प्रधान, हाजी गुलशाद सिद्दीकी, राव नफीस पुंडीर, राव अयाज पुंडीर, राव शाहनजर, राजा राणा, बाबर राणा, राव सलमान, राव फरमान, राव सदाकत, पूर्व जेल विजिटर सम्मून अहमद, आशु मुल्तानी, राव शेरू, राव वसीम, राव ताज मोहम्मद, राव इस्तियाक, राव आशु, सोनू तनवीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

