Breaking
28 Jul 2026, Tue

मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकार सुरक्षा आयोग बनवाएंगे, जिला प्रेस क्लब ने कसी कमर

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी पत्रकारों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार पूरे जिले के पत्रकारों को एकजुट कर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाएगा। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित जिला प्रेस क्लब की बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री अनिल कुमार बिष्ट ने कहा कि जिले भर के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित माहौल में ही निष्पक्ष पत्रकारिता संभव है।

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग की जाएगी। उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है। इसके लिए मुख्यमंत्री के सामने पत्रकार सुरक्षा आयोग की मांग रखी जाएगी।

बैठक में मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, सुमित कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, सागर कुमार, सरविंद्र कुमार, नरेश कुमार मित्तल, अवधेश कुमार भूमिवाल, विजय प्रजापति, वंश शर्मा, कुणाल शर्मा, गणेश भट्ट, दीपक झा,मुस्कान राजपूत,रुचि ड्रोलिया,मोहम्मद नदीम सलमानी, रोहित वर्मा, भानु पांडे, उपासना तेश्वर, शिप्रा अग्रवाल, विजय कुमार बंसल, जीशान मलिक, गुलजार अहमद, मोहम्मद काशिफ सुल्तान, प्रवेश कुमार जेमिनी, नवनीत शर्मा, फुरकान अंसारी, रितिक कुमार, कमल शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *