Breaking
31 Jul 2026, Fri

जल संस्थान की कार्रवाई: आसफनगर रोड से पकड़ा अवैध सीवर टैंकर, बनी विशेष टीम

रूड़की:(जीशान मलिक) अवैध रूप से सीवर डालने वाले टैंकरों के खिलाफ जल संस्थान ने सख्ती शुरू कर दी है। सहायक अभियंता जुनैद गौड के नेतृत्व में शुक्रवार से रुड़की में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।आज सुबह निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जुनैद गौड ने आसफनगर रोड पर एक अवैध सीवर टैंकर पकड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह हरिद्वार में भी जल संस्थान के नाम से फर्जी टैंकर चलाकर गंदा पानी नाले में डाला जा रहा था। उस मामले में चालक को गिरफ्तार कर टैंकर सील किया गया था। इसी के बाद विभाग ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है।

सहायक अभियंता ने कहा कि अब बिना रजिस्ट्रेशन का कोई भी सीवर टैंकर रुड़की में नहीं चलेगा। सभी टैंकर संचालकों को एक सप्ताह के अंदर नगर निगम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।रजिस्ट्रेशन के बाद ही सीवर को एसटीपी में डाला जा सकेगा। खुले में या नाले में सीवर डालने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंता मोहित राणा और सीवर सुपरवाइजर चौधरी चरण सिंह को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।अधिशासी अभियंता के निर्देश पर हर जोन में 3 सदस्यीय फील्ड विजिलेंस टीम बनाई गई है। ये टीमें सुबह से रात तक गश्त करेंगी। अवैध टैंकर पकड़े जाने पर चालान कर वाहन जब्त किया जाएगा और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।जुनैद गौड ने बताया कि जल्द ही जल संस्थान और नगर निगम की संयुक्त सेप्टेज मैनेजमेंट कमेटी भी बनेगी जो मिलकर कार्रवाई करेगी। विभाग मीडिया के जरिए भी प्रचार करेगा ताकि सभी टैंकर चालक समय पर रजिस्ट्रेशन करा लें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *