Breaking
15 Sep 2026, Tue

मयंक गुप्ता को ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर रुड़की में अभिनंदन

रूड़की:(जीशान मलिक) केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित उपक्रम ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर सरकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त होने पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता का रुड़की स्थित आवास पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो दायित्व दिया है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर काम हो रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि रुड़की और उत्तराखंड के हर कार्यकर्ता का सम्मान है।उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कवींद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभोर सेठी, चेरब जैन, संजय प्रजापति, विक्रम गर्ग, अभिषेक मित्तल, मनोज मेहरा, राम गोपाल कंसल, नवीन गुलाटी, पंकज नंदा, योगी रोड, रोमा सैनी, रश्मि चौधरी, धीरज पाल, अनुज त्यागी, सुधीर चौधरी, बी.एल. अग्रवाल, भरत कपूर, बृजेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, अवनीश त्यागी, संजय पाल, नरेंद्र आहूजा, संजय त्यागी, राजीव गर्ग, अंकुर जैन, सनी नारंग, पीयूष ठाकुर, सलमान फरीदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *