Breaking
3 Aug 2026, Mon

मैकनरो में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) मैकनरो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रा. लि. द्वारा भूमानंद जीवन रक्षक ब्लड सेंटर के सहयोग से कंपनी परिसर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि “रक्तदान महादान है”। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से ऐसे सामाजिक कार्यों में लगातार भाग लेने की अपील की।शिविर के सफल आयोजन पर कंपनी प्रबंधन और भूमानंद ब्लड सेंटर की टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यक्रम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से एचआर प्रदीप कुमार, फैक्ट्री मैनेजर के.के. अग्रवाल,भूपेन्द्र यादव,कुलभूषण वर्मा,मनोज, अरुण,वीरेन्द्र एवं राहुल त्यागी उपस्थित रहे। क्लाइंट पार्टनर टीडीएस प्लेसमेंट एंड सर्विसेज प्रा. लि. से सुशील कुलियाल, सागर ठाकुर एवं दीपक चौहान भी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *