Breaking
20 Sep 2026, Sun

पथरी में दरिंदगी:बाइक से जा रही 14 साल की छात्रा से 6 युवकों ने किया गैंगरेप, बिना कपड़ों के भागी पीड़िता

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में 6 युवकों पर 14 साल की छात्रा से गैंगरेप का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने 6 अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो और BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी। रास्ते में नशे में धुत 6 युवकों ने दोनों को रोक लिया। पहले उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई की और उसे भगा दिया। इसके बाद 2 आरोपियों ने छात्रा को खेत में खींचकर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाकी 4 युवकों ने वहां निगरानी की।

आरोपियों के चंगुल से किसी तरह जान बचाकर छात्रा बिना कपड़ों के खेतों से भागी और फूलगढ़ गांव में एक घर में शरण ली। एक महिला ने उसे कपड़े दिए और हौसला बढ़ाया। इधर परिजन रातभर बेटी को तलाशते रहे।

सुबह गांव के प्रधान की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद किया। परिजन उसे लेकर पथरी थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया।महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन को विवेचना सौंपी गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *