Breaking
23 Sep 2026, Wed

नवोदय नगर वार्ड-13 में 10 से अधिक सड़कों का निर्माण शुरू, बोले अध्यक्ष राजीव शर्मा – विकास में कोई भेदभाव नहीं

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 के अंतर्गत श्री राम कॉलोनी, राम वाटिका, सिया वाटिका, शिखर एनक्लेव, गणेश एनक्लेव तथा चांदनी चौक क्षेत्र में 10 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड को मजबूत आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा वार्ड होगा जहाँ विकास कार्य न चल रहे हों। लगातार नई सड़कों, नालियों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं के कार्य कराए जा रहे हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की जो नई कार्यसंस्कृति बनी है, उसी को नगर पालिका स्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है। विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतर

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *