Breaking
31 Jul 2026, Fri

MY Bharat कार्यक्रमों की समीक्षा: अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के डीएम के निर्देश

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में “मेरा युवा भारत (MY Bharat)” के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों एवं वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने, कौशल विकास, रोजगार और स्वयंसेवी गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि MY Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की प्रमुख पहल है। इसके माध्यम से तकनीक, नवाचार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के अवसर दिए जा रहे हैं। वर्तमान में देशभर में 2.2 करोड़ से अधिक युवा MY Bharat पोर्टल पर पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि MY Bharat के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग VBYLD-2027, यूथ पार्लियामेंट, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, नशा मुक्त भारत, सेवा पखवाड़ा, वंदे मातरम् कैंप, अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान सहित कई कार्यक्रम संचालित हैं। पोर्टल पर इंटर्नशिप, स्वयंसेवी अवसर, सीवी बिल्डर, मेंटरशिप, फिट इंडिया, खेल, क्विज, हैकाथॉन और छात्रवृत्ति की भी सुविधा उपलब्ध है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विकासखंडों, स्कूलों, कॉलेजों और युवा क्लबों में MY Bharat का व्यापक प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और नवाचार ही “विकसित भारत” की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी विभाग आपसी समन्वय से 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द, जिला समन्वयक NSS डॉ. एसपी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवींद्र भारती, एआरटीओ नेहा झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *