Breaking
29 Aug 2026, Sat

कांवड़ यात्रा-2026: बहादराबाद में एसपीओ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली बहादराबाद में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर और प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद ने की। इस दौरान सभी एसपीओ को निर्देश दिए गए कि वे पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ियों की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में पुलिस और जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। एसपीओ स्थानीय स्तर पर निगरानी कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में उपस्थित सभी एसपीओ ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *