Breaking
18 Sep 2026, Fri

बारिश के बीच नगर पंचायत पिरान कलियर की तत्परता:दरगाह क्षेत्र से जलभराव निकालने का कार्य जारी, ज़ायरीन को राहत

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)लगातार हो रही बारिश के कारण थाना पिरान कलियर क्षेत्र में दरगाह साबिर पाक के आसपास कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर पंचायत पिरान कलियर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और धरातल पर उतरकर पानी निकासी का कार्य शुरू किया।नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पंप और अन्य संसाधनों की मदद से प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने का काम लगातार जारी रखा। टीम का उद्देश्य था कि दरगाह आने वाले ज़ायरीन और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि बारिश के दौरान पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां-जहां से भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल टीम भेजकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस तत्परता की सराहना की और कहा कि समय पर कार्रवाई होने से बड़ी परेशानी टल गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *