Breaking
31 Jul 2026, Fri

उत्तराखंड के 7 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

देहरादून:(चीफ एडिटर) मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 10 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे तक अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ वाटरशेड और निचले इलाकों में Low to Moderate यानी कम से मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है।IMD की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के गढ़वाल, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में तेज बारिश के कारण सतह पर पानी का बहाव और जलभराव हो सकता है। विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों की मिट्टी पहले से संतृप्त है और निचले क्षेत्र हैं, वहां पानी भरने की संभावना ज्यादा है।

जारी किए गए नक्शे में लाल और गहरे रंग वाले इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र बताया गया है। इन जिलों में नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने और लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। प्रशासन को राहत-बचाव दल तैनात रखने और जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि मौसम की चेतावनियों पर नजर रखें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *