Breaking
6 Aug 2026, Thu

कांवड़ मेला 2026: कलियर कोतवाली प्रभारी ने अधिकारियों संग किया कांवड़ पटरी का निरीक्षण

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ मेला 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रभारी कोतवाली कलियर ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेले के दृष्टिगत किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। रूट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा इंतजामों को समय पर दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *